Chandrayaan-3 Mission: चाँद के करीब एक नए सफलता की दौड!

Chandrayaan-3 Mission:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 ने अपनी सफलता का एक चरण और पूरा कर लिया है। उसने पृथ्वी की आर्बिट के सभी चक्कर अपने तय समय में पूरे कर लिए हैं और अब इसरो ने उसको चंद्रमा के रास्ते की तरफ इजेक्ट कर दिया है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो 5 अगस्त 2023 तक यह यान चंद्रमा की आर्बिट में प्रवेश कर जाएगा। इसरो ने देर रात किए गए अपने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने तय समय पर इंजन को पृथ्वी की आर्बिट से इजेक्ट करने के लिए ऑन किया और उसको पर्याप्त एक्सीलेरेशन देकर चांद की तरफ जाने वाले रास्ते पर भेज दिया।

वैज्ञानिक भाषा में इंजन को एक आर्बिट से दूसरी आर्बिट में भेजने की प्रक्रिया को “इंजेक्शन” कहा जाता है। इस प्रोसेस को इसरो की टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) इकाई अंजाम देती है। इसरो ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमारा अगला स्टॉप चंद्रमा है और हम 5 अगस्त को पहुंचेंगे।

Leave a Comment

क्या आप 8 सेकंड में अजीब सेब देख सकते हैं? 7 सेकंड में खरगोशों के बीच एक हम्सटर ढूंढें! 4 सेकंड में तस्वीर में अलग-अलग नारियल ढूंढें! 9 सेकंड में रसोई के दृश्य में गलती का पता लगाएं!