क्या आपने कभी देखा है आसमान में पूरा इंद्रधनुष (rainbow)?

rainbow round shape seen In Sky:बारिश के मौसम में अक्सर इंद्रधनुष देखने को मिलता है। आपने भी अपने बचपन से लेकर आजतक कभी न कभी इंद्रधनुष यानी रेनबो को तो देखा ही होगा। अलग-अलग रंगों से बना ये इंद्रधनुष पल भर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। अब तक लोगों ने सेमी सर्कल में ही इंद्रधनुष देखा होगा। अक्सर बच्चों की ड्राइंग में भी सेमी सर्कल रेनबो ही दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल एक वीडियो में इस भ्रम को भी तोड़ दिया है। वीडियो में आपको सेमी सर्कल में नहीं बल्कि गोल इंद्रधनुष दिखाई देगा, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो सकता है।

अगर आपको भी लगता है कि, इंद्रधनुष सेमी सर्कल में होता है, तो आपको भी इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। दरअसल, आसमान में दिखाई देने वाले इंद्रधनुष असल में गोल होते हैं, लेकिन ये अक्सर आधे ही नजर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर गोल इंद्रधनुष का एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो को देख चुके लोग पूछ रहे हैं कि, क्या ये सच में असली रेनबो है। दरअसल, बारिश में अक्सर रिफ्लेक्शन में कमी के कारण ये सिर्फ आधे नजर आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, जमीन पर अक्सर इंद्रधनुष आधा ही दिखाई पड़ता है, लेकिन अगर हवाई जहाज से देखा जाए तो इंद्रधनुष गोल ही नजर आएगा।

Leave a Comment

क्या आप 8 सेकंड में अजीब सेब देख सकते हैं? 7 सेकंड में खरगोशों के बीच एक हम्सटर ढूंढें! 4 सेकंड में तस्वीर में अलग-अलग नारियल ढूंढें! 9 सेकंड में रसोई के दृश्य में गलती का पता लगाएं!